
भारत का आपरेशन गंगा अभियान के तहत प्रयास जारी
सुबह विशेष विमान यात्रियो को लेकर पहुंचा दिल्ली एयरपोर्ट
चंडीगढ़, 6 मार्च (विश्व वार्ता) यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत सरकार द्वारा जारी आपरेशन गंगा अभियान के तहत आज सुबह एक विशेष विमान यूक्रेन से 154 भारतीय नागरिकों को लेकर स्लोवाकिया के कोसिसे के रास्ते राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा।





















