
भारत का आज फिर पाकिस्तान से महामुकाबला
चंडीगढ 4 सिंतबर ( विश्ववार्ता) भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2022 में एक बार फिर आज हाईवोल्टेज मुकाबला होने जा रहा है जिसमें कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। यह टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज का मुकाबला था। इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर विजयी आगाज किया था। 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले में कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। भारतीय टीम ने पाकिस्तान की पारी को 147 रनों पर रोक दिया था। भारत की बल्लेबाजी को देखते हुए यह स्कोर आसान लग रहा था, लेकिन पाकिस्तान के युवा गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। अंतर में हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा की साझेदारी ने भारत को जीत दिला दी, लेकिन पाकिस्तान ने अंतिम क्षण तक लड़ाई की और मैच में बना रहा।























