
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी-20 मैच राजकोट मे शुरू, साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस
भारत के लिए करो या मरो वाला मैच
चंडीगढ़, 17 जून (विश्ववार्ता) भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी-20 मैच राजकोट मे शुरू हो गया है। टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं, भारतीय टीम के कप्तान ऋषभ पंत लगातार चौथी बार टॉस हार गए हैं। ऋषभ पंत की अगुवाई में टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ की तरह है






















