
भारत और श्रीलंका के बीच T-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
सीरीज जीतने उतरेगा भारत
चंडीगढ़, 5 जनवरी (विश्ववार्ता) भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम 7 बजे से पुणे में खेला जाएगा दोनों टीमें पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा. इससे पहले 3 जनवरी को हुए मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 2 रन से हरा दिया था. इस जीत के साथ ही भारत सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है. ऐसे में टीम इंडिया की नजर दूसरे मुकाबले जीत दर्ज कर सीरीज जीतने पर होगी, जबकि श्रीलंका सीरीज में वापसी करने की सोच से मैदान पर उतरेगी.





















