
भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच शुरू
भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी
चंडीगढ, 15 जनवरी (विश्ववार्ता) भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। कप्तान रोहित ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। हार्दिक पांड्या और उमरान मलिक को आराम दिया गया है। बतां दे कि टीम इंडिया ने पहला वनडे 67 रन और दूसरा वनडे चार विकेट से जीता था। आज भारतीय टीम की नजर श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने पर है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।























