
भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज
चंडीगढ 10 जनवरी (विश्ववार्ता) भारतीय वनडे टीम और श्रीलंकाई वनडे टीम के बीच आज से 50 ओवर प्रारूप में टक्कर शुरू होने जा रही है। टी20 सीरीज में जीत हासिल करने के बाद भारत अब वनडे फॉर्मेट में विजयी रहकर इस प्रारूप में भी नए साल की अच्छी शुरुआत करना चाहेगा। इस साल वनडे विश्व कप का आयोजन भारत में ही होना है, इसलिए हर अगला वनडे मुकाबला और सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
भारतीय टीम अब वनडे खेलने जा रही है इसलिए टीम की कमान रोहित शर्मा ) के हाथों में होगी, जबकि उपकप्तान हार्दिक पांड्या होंगे।





















