
भारत और श्रीलंका के बीच पहले वनडे मैच मे भारत की जोरदार शुरूआत
2 विकेट खोकर भारत का स्कोर 200 के पार
चंडीगढ 10 जनवरी (विश्ववार्ता): भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जारी है। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की ओर से जोरदार शुरूआत की गई। इस समय भारत का स्कोर 29 ओवर में दो विकेट पर 212 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। कप्तान रोहित शर्मा (83 रन) 47वां वनडे अर्धशतक बनाकर आउट हुए। उन्हें मदुशंका ने बोल्ड कर दिया।























