
भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला शुरू
श्रीलंका के कप्तान ने जीता टॉस, लिया यह फैसला
चंडीगढ 10 जनवरी (विश्ववार्ता) भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। यह इस साल दोनों टीमों का इस फॉर्मेट में पहला मुकाबला है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, उमरान मलिकन, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, अविष्का फर्नांडो, धनंजय डिसिल्वा, चरिथ असालंका, दसुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसारंगा, चमिका करुणारत्ने, दुनिथ वेलागे, कसुन रजिता, दिलशान मधुशंका।























