
भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
चंडीगढ, 3 जनवरी (विश्ववर्ता) भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज आज से शुरू हो रही है। सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका की टीमें 2023 में पहली बार मैदान पर उतरेंगी। टीम इंडिया की कप्तानी हार्दिक पांड्या के हाथों में है। नियमित कप्तान रोहित शर्मा अनफिट होने के कारण इस सीरीज में नहीं खेलेंगे। वह वनडे सीरीज से वापसी करेंगे। श्रीलंका के खिलाफ टीम की अगुवाई ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या करेंगे और उनके सामने चुनौती होगी कि वो पिछले आईपीएल सीजन में जिस तरह गुजरात टाइटंस को विजयी बनाने में सफल रहे, वही करिश्मा यहां भी दोहराएं।
टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम मावी, ईशान किशन, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।





















