
भारत और श्रीलंका के बीच अंतिम मैच मे भारत की तेज शुरूआत
10 ओवर मे सलामी जोडी ने बनाये इतने रन
चंडीगढ, 15 जनवरी (विश्ववार्ता) भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे खेल जारी है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारत ने 10 ओवर में बगैर नुकसान के 75 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा और शुभगन गिल क्रीज पर हैं। कप्तान रोहित ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। हार्दिक पांड्या और उमरान मलिक को आराम दिया गया है। बतां दे कि टीम इंडिया ने पहला वनडे 67 रन और दूसरा वनडे चार विकेट से जीता था। आज भारतीय टीम की नजर श्रीलंका को क्लीन स्वीप करने पर है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।























