
भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला
भारत उतरेगा क्लीन स्वीप के इरादे से
चंडीगढ़, 27 जुलाई (विश्ववार्ता) भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही वनडे सीरीज का आखिरी मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम शुरुआती 2 मैच जीतकर पहले ही सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है और उसकी कोशिश अब क्लीन स्वीप पर है. भारत ने शुरुआती दोनों मुकाबले करीबी अंतर से जीते थे. पहला मैच भारत ने 3 रन से और दूसरा मुकाबला 2 विकेट से जीता था. शुरुआती दोनों मैचों में भारत को कड़ी टक्कर मिली थी.























