
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू
भारतीय गेंदबाज वेस्टइंडीज बल्लेबाजों को जल्दी समेटने की करेगें कोशिश
चंडीगढ़, 22 जुलाई (विश्ववार्ता) भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान में आज तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत की पहली पारी 438 रन पर सिमट गई थी। जवाब में वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 86 रन बना लिए थे। भारतीय गेंदबाज विंडीज को जल्द से जल्द समेटने की कोशिश करेंगे।
वेस्टइंडीज को तेजनारायण चंद्रपॉल और कप्तान ब्रेथवेट ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 34 ओवर तक कोई विकेट नहीं गिरने दिया। इसके बाद चंद्रपॉल बड़े शॉट के चक्कर में कैच आउट हो गए। वह 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवींद्र जडेजा ने अश्विन के हाथों कैच कराया। इसके बाद ब्रेथवेट और मैकेंजी ने अब तक 40 गेंदों में 15 रन की साझेदारी कर ली है। वेस्टइंडीज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। कप्तान क्रेग ब्रेथवेट 37 रन और किर्क मैकेंजी 14 रन बनाकर नाबाद हैं।





















