
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मैच आज
भारत आज उतरेगा सीरिज पर कब्जा करने
चंडीगढ, 6 अगस्त (विश्ववार्ता) भारत आज चौथे और पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को हराकर पांच मैचों की सीरीज जीतने और इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम तैयार करने के इरादे से उतरेगा. भारत अभी पांच मैचों की सीरीद में 2-1 से आगे है और वह अमेरिकी दर्शकों के सामने आखिरी दो मैच जीतकर इसे अपने नाम करना चाहेगा





















