
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 महामुकाबला आज
मैच दो घंटे की देरी से होगा शुरू , जानिये वजह
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच आज सेंट किट्स के बैसेतेरे ग्राउंड में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज होने वाले दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच के समय में बदलाव हुआ है। अब यह मैच दो घंटे की देरी से शुरू होगा। वेस्टइंडीज बोर्ड ने मैच के तय समय 8 बजे से कुछ ही घंटे पहले इसकी जानकारी दी। अब यह मैच भारत में रात 10 बजे से होगा, जबकि जमैका में उस समय सुबह के 11:30 बज रहे होंगे। बोर्ड ने अपने बयान में बताया कि टीम का सामान त्रिनिदाद से सेंट किट्स पहुंचने में देरी हुई है, जो विंडीज क्रिकेट बोर्ड के कंट्रोल से बाहर है। इस वजह से मैच देरी से शुरू किया जाएगा।





















