
दूसरे वनडे में हार का बदला लेने उतरेगा भारत
चंडीगढ़, 6 दिसंबर (विश्व वार्ता) भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच कल 7 दिसंबर को खेला जाएगा. भारत के लिए यह मैच करो या मरो वाला होगा। बतां दे कि भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज ढाका मे खेला गया था जहां बांग्लादेश ने भारत को 1 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.























