
भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट का आज तीसरा दिन
बांग्लादेश पर फॉलोऑन का खतरा
चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव की धारधार गेंदबाजी
चंडीगढ़, 16 दिसंबर (विश्व वार्ता): आज भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट का तीसरा दिन है। मैच पर भारत ने पकड मजबूत कर ली है। पहली पारी में 404 रन का स्कोर बनाने के बाद भारत ने स्टंप्स तक बांग्लादेश की पहली पारी में 8 विकेट निकाल लिए हैं। भारत की आज कोशिश रहेगी बांग्लादेश को जल्द से जल्द आऊट कर एक बडा स्कोर बनाने की। मेजबान टीम अब तक सिर्फ 133 रन ही बना सकी है। बांग्लादेश के ऊपर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। इससे बचने के लिए उसे अब भी 72 रन की जरूरत है। भारत के लिए लेफ्ट आर्म चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए हैं। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 3 और उमेश यादव ने 1 विकेट लिया है।





















