
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मैच आज
दूसरे वनडे में हार का बदला लेने उतरेगा भारत
चंडीगढ़, 7 दिसंबर (विश्व वार्ता) भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज मीरपुर में खेला जाएगा. भारत के लिए यह मैच करो या मरो वाला होगा। बतां दे कि भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज ढाका मे खेला गया था जहां बांग्लादेश ने भारत को 1 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. मीरपुर मैदान पर दोनों के बीच अब तक 14 वनडे खेले गए। इनमें भारत ने 9 और बांग्लादेश ने 4 जीते।























