
भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का महामुकाबला जारी
भारत को मिली दूसरी सफलता, 13 ओवर में जानिये पाकिस्तान का क्या हुआ स्कोर
चंडीगढ़, 14 अक्तूबर (विश्ववार्ता) इंतजार की घडिय़ां खत्म हो गई है विश्व कप मे भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला जारी है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत को पहली सफलता मो. सिराज ने दिलाई। उन्होंने 8वें ओवर की आखिरी बॉल पर ओपनर अब्दुल्लाह शफीक को आउट किया और दूसरा विकेट हार्दिक को मिला। पाकिस्तान का स्कोर 13 ओवर के बाद 2 विकेट पर 74 रन है। अब्दुल्लाह की जगह क्रीज पर आए पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने हार्दिक को एक ओवर में लगातार 2 चौके लगाए।























