
भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला कल
चंडीगढ,22 अक्तूबर (विश्ववार्ता ): भारत और पाकिस्तान के बीच कल महामुकाबला होने जा रहा है। भारत अपने पहले मुकाबले में 23 अक्टूबर को दोपहर 1.30 बजे से मेलबर्न में पाकिस्तान से भिड़ेगा। इसे फाइनल से पहले का फाइनल कहा जा रहा है।
महामुकाबले से पहले हमने के आंकड़ों के आधार पर दोनों टीमों के 22 खिलाडिय़ों के परफॉर्मेंस का एनालिसिस किया और उनकी स्ट्रेंथ और वीकनेस निकाली। हमने पाया कि भारतीय बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट पाकिस्तानियों से ज्यादा है।























