
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच शुरू
भारत सीरीज मे 1-0 से पीछे, न्यूजीलैंड ने जीता टॉस
चंडीगढ,30 नवंबर (विश्ववार्ता): भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच क्राइस्टचर्च के मैदान पर खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के उतरी है। इस सीरीज में भारतीय टीम 1-0 के अंतर से पीछे चल रही है और तीसरा मैच जीतकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी।























