भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल जारी
दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 400 के पार , भारत पर बनाई इतने रनो की बढत
चंडीगढ, 28 दिसंबर (विश्ववार्ता) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जा रहा है। तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। फिलहाल तीसरे दिन के दूसरे सेशन का खेल जारी है। साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन 256/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया।
साउथ अफ्रीका ने 8 विकेट के नुकसान पर 401 रन बना लिए हैं। नांद्रे बर्गर और मार्को यानसन क्रीज पर हैं। यानसन फिफ्टी बनाकर खेल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने कगिसो रबाडा को बोल्ड किया। बुमराह 3 विकेट ले चुके हैं। डीन एल्गर 185 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें शार्दूल ठाकुर ने कॉट बिहाइंड कराया। दूसरे दिन भारत 245 रन बनाकर ऑलआउट हुआ। केएल राहुल ने सेंचुरी लगाई, वह 101 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका से कगिसो रबाडा ने 5 विकेट लिए।
साउथ अफ्रीका से डीन एल्गर और मार्को यानसन क्रीज पर हैं। इससे पहले, दूसरे दिन भारत 245 रन बनाकर ऑलआउट हुआ। केएल राहुल ने सेंचुरी लगाई, वह 101 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका से कगिसो रबाडा ने 5 और नांद्रे बर्गर ने 3 विकेट लिए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 256/5 है। भारत की पहली पारी 245 रन पर सिमटी थी। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के पास 11 रन की बढ़त है। अभी भी अफ्रीकी टीम के पांच विकेट बचे हुए हैं। डीन एल्गर 140 रन बनाकर खेल रहे हैं और मार्को यानसेन तीन रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। अब भारत को तीसरे दिन जल्द से जल्द दक्षिण अफ्रीका को समेटना होगा और पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने से रोकना होगा। अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 50 रन से ज्यादा की बढ़त लेती है तो भारत के लिए मैच में वापसी करना मुश्किल होगा।
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और कप्तान रोहित पांच रन बनाकर रबाडा का पहला शिकार बने। इसके बाद यशस्वी जायसवाल 17 रन और शुभमन गिल दो रन बनाकर चलते बने। 24 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में थी। ऐसे में श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाला। विराट 38 और श्रेयस 31 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन ने आठ और शार्दुल ठाकुर ने 24 रन का योगदान दिया। जसप्रीत बुमराह भी एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए।