
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टी-20 मैच मे मेजबान टीम की हालत पतली
9 रनो पर आधी टीम लौटी पवेलियन
चंडीगढ़, 28 सितंबर (विश्ववार्ता) भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अफ्रीका की टीम के 5 विकेट 9 रन पर ही गिर गए हैं। अभी 5 ओवर में साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट खोकर 35 रन बनाए हैं। दीपक चाहर ने एकबार फिर कहर बरपाते हुए ओवर की तीसरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। दक्षिण अफ्रीका के चार खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल सके। इनमें कप्तान बावुमा, राइली रूसो, मिलर और स्टब्स शामिल हैं।























