
भारत और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
चंडीगढ, 20 अगस्त (विश्ववार्ता) आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला हरारे स्पोट्र्स क्लब में खेला जाएगा। हरारे में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने शिखर धवन और शुभमन गिल ने नाबाद शतकीय साझेदारी की बदौलत एकतरफा मुकाबले में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हराया. दीपक चाहर की अगुवाई में टीम के गेंदबाजों ने भी शानदार गेंदबाजी की. जिम्बाब्वे की टीम 200 रनों का आंकड़ा भी नहीं छू सकी. जानिए भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलिकास्ट कैसे और कहां देखें?





















