
भारत और ऑस्ट्रेलिया नागपुर टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी
भारत 150 के पार, लगे तीन बडे झटके
चंडीगढ, 9 फरवरी (विश्ववार्ता) भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी है भारत ने एक विकेट पर 77 रनो से आगे खेल शुरू किया और पहला सेशन समाप्त हो चुका है। पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के 177 रनों के जवाब में भारत ने तीन विकेट पर 151 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली नाबाद हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपने टेस्ट करियर का 15वां अर्धशतक जमा चुके हैं। वे अपने 9वें शतक की ओर बढ़ रहे हैं। रोहित 85 रन बनाकर खेल रहे है ओर कोहली 12 बनाकर नाबाद है। चेतेश्वर पुजारा 7 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें टॉड मर्फी ने स्कॉट बोलैंड के हाथों कैच कराया। इससे पहले, रविचंद्रन अश्विन 23 रन और केएल राहुल 20 रन बनाकर आउट हुए।























