भारत और ऑस्ट्रेलिया के सैनिक आज से करेंगे युद्धाभ्यास
चंडीगढ,28 नवंबर (विश्ववार्ता) भारत और ऑस्ट्रेलिया की सेनाओं के बीच एक द्विपक्षीय प्रशिक्षण अभ्यास शुरू होने वाला है. इस द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास को ऑस्ट्रा हिंद 22 नाम दिया गया है. द्वितीय डिवीजन की 13वीं ब्रिगेड के सैनिकों वाली ऑस्ट्रेलियाई सेना की टुकड़ी अभ्यास स्थल पर पहुंच चुकी है। भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व डोगरा रेजिमेंट के सैनिक करेंगे। यह आज से राजस्थान में शुरू होगा, जो कई मायनों में अहम हैं. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, यह अभ्यास 11 दिसंबर तक चलेगा. यह वार्षिक अभ्यास होगा जो बारी-बारी से भारत और ऑस्ट्रेलिया में किया जाएगा
























