
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला शुरू, रोहित ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
भारत की शानदार शुरूआत
चंडीगढ़, 17 जुलाई ( विश्व वार्ता): भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जा रहा है। आज भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 5 ओवर के बाद स्कोर 32/2 है। मोहम्मद सिराज ने पहले ही ओवर में दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है।






















