
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रोमांचक स्थिति में
चंडीगढ, 26 फरवरी (विश्ववार्ता)भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है।
100 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। रजत पाटीदार खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। उन्हें शोएब बशीर ने ओली पोप के हाथों कैच कराया। रजत इस पूरी सीरीज में फेल रहे हैं। टीम में उनकी जगह पर खतरा मंडराने लगा है। फिलहाल रवींद्र जडेजा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए अभी भी 92 रन की जरूरत है।
टॉस जीतकर इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 307 रन पर समाप्त हुई थी। इसके बाद इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 145 रन पर सिमट गई और भारत को 192 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में भारत ने बिना विकेट गंवाए 40 रन बना लिए हैं। स्पिनर्स को इस पिच से काफी मदद मिल रही है और ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों के लिए यह चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।























