
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच आज
भारत उतरेगा सीरिज पर कब्जा करने के इरादे से
चंडीगढ़, 14 जुलाई ( विश्व वार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच आज दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 10 विकेट से शानदार जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया गुरुवार को सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी. तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त बना ली है





















