
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन खेल जारी
इंग्लैंड की आधी टीम लौटी पेवेलियन, बेन डकेट ने खेली शतकीय पारी
चंडीगढ, 17 फरवरी (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल जारी है आज भारतीय गेंदबाजों ने वापिसी करते हुए इंग्लैंड के तीन विकेट झटके अब इंग्लैंड का स्कोर 290/5 पर 90 ओव मे है। भारतीय टीम अभी भी 155 रन से आगे है।
इंग्लैंड ने तीसरे दिन लंच ब्रेक तक अपनी पहली पारी में पांच विकेट गंवाकर 290 रन बना लिए हैं। कप्तान बेन स्टोक्स 39 रन और बेन फोक्स छह रन बनाकर नाबाद हैं। अश्विन के बिना चार गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरी भारतीय टीम को आज के पहले सत्र में उनकी कमी नहीं खली। इस सत्र में इंग्लैंड ने 26 ओवर में 83 रन बनाए। भारतीय गेंदबाजों ने तीन विकेट चटकाए। इसमें जसप्रीत बुमराह को एक विकेट और कुलदीप के दो विकेट शामिल हैं। बुमराह ने रूट (18) को पवेलियन भेजा। वहीं, कुलदीप ने बेयरस्टो को खाता नहीं खोलने दिया। साथ ही शतकवीर बेन डकेट को पवेलियन भेजा। डकेट 153 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इस लिहाज से इंग्लिश टीम अभी भी 155 रन पीछे है। टीम इंडिया चाहेगी कि इससे पहले ही इंग्लैंड को ऑलआउट किया जाए।
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पारिवारिक मेडिकल इमरजेंसी के कारण इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच से अचानक से हट गए हैं। इससे कुछ घंटे पहले ही वह अनिल कुंबले के बाद 500 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने थे। बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस घटना के बारे में एक और अपडेट देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और लिखा कि अश्विन की मां मेडिकल इमरजेंसी का सामना कर रही थीं। राजीव शुक्ला ने कहा- अश्विन की मां के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। उन्हें अपनी मां के साथ रहने के लिए राजकोट टेस्ट छोडक़र चेन्नई जाना होगा।
भारत की पहली पारी 445 रन पर खत्म हो गई। आज भारत ने पांच विकेट पर 326 रन से आगे खेलना शुरू किया और 119 रन जोडऩे में बाकी बचे पांच विकेट गंवा दिए। शुरुआती आधे घंटे में टीम इंडिया ने कुलदीप यादव (4) और रवींद्र जडेजा (112) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने ध्रुव जुरेल के साथ आठवें विकेट के लिए 77 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को रेहान अहमद ने तोड़ा। उन्होंने पहले अश्विन (37) और फिर ध्रुव जुरेल (46) को पवेलियन भेजा। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने सिराज के साथ 10वें विकेट के लिए 30 रन जोड़े। वुड ने बुमराह को आउट कर भारतीय पारी को 445 रन पर समेट दिया। इंग्लैंड की ओर से वुड ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, रेहान को दो विकेट मिले। जेम्स एंडरसन, टॉम हार्टले और जो रूट को एक-एक विकेट मिला।























