
भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा मुकाबले के तीसरे दिन का खेल खत्म
दूसरी पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम ऑलआउट, भारत को मिला इतने रनो का लक्ष्य
भारत ने की आक्रामक शुरुआत
चंडीगढ, 25 फरवरी (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबले के तीसरे दिन तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 40 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 24 रन और यशस्वी जायसवाल 16 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम इंडिया को अभी भी जीत के लिए 152 रन की जरूरत है तीसरे दिन आज वही दूसरी पारी मे इंग्लैंड की शुरूआत अच्छी नही रही और मात्र 19 के स्कोर पर दो झटके लगे। इस समय इंग्लैंड का स्कोर 47 ओवर मे 8 विकेेट पर 139 रन हो गया है।
कुलदीप यादव की फिरकी का जादू चल रहा है। उन्होंने इंग्लैंड की दूसरी पारी के 41वें ओवर में दो विकेट झटके। ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप ने टॉम हार्टले को सरफराज के हाथों कैच कराया। इसके बाद आखिरी गेंद पर ओली रॉबिन्सन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। हार्टले सात रन बना सके। वहीं, रॉबिन्सन खाता नहीं खोल सके। कुलदीप अब तक चार विकेट ले चुके हैं। फिलहाल बेन फोक्स और शोएब बशीर क्रीज पर हैं।
बतां दे कि दूसरे दिन आज भारत ने सात विकेट पर 219 रन से आगे खेलना शुरू किया और 88 रन बनाने में बाकी बचे तीन विकेट गंवा दिए। आज भारत को सबसे पहला झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा। कुलदीप 28 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने जुरेल के साथ 76 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद आकाश दीप बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने जुरेल के साथ 40 रन की साझेदारी की। आकाश नौ रन बनाकर आउट हुए। दोनों को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा और अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार फाइव विकेट हॉल हासिल किया। आखिरी विकेट के रूप में जुरेल आउट हुए।
इंग्लैंड की दूसरी पारी तीसरे दिन 145 के स्कोर पर सिमट गई। इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। वहीं, भारत की पहली पारी आज 307 रन पर खत्म हुई थी। पहली पारी के आधार पर इंग्लिश टीम को 46 रन की बढ़त मिली थी। ऐसे में इंग्लिश टीम की कुल बढ़त 191 रन की हुई और भारत के सामने 192 रन का लक्ष्य है। अगर टीम इंडिया यह मैच जीतने में कामयाब होती है तो सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी। इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में और भारत ने दूसरे और तीसरे टेस्ट में जीत हासिल की थी। रविचंद्रन अश्विन ने पांच विकेट झटके। यह उनका टेस्ट में 35वां फाइव विकेट हॉल था। वहीं, कुलदीप ने चार विकेट झटके और रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला।























