
भारत और इंग्लैंड के बीच आखिरी मुकाबला जारी
भारत का स्कोर पहुंचा 300 के पार, सरफराज-पडिक्कल ने संभाली पारी
चंडीगढ़, 8 मार्च (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम सीरीज में पहले से ही 3-1 से आगे चल रही है। भारत ने समय ने तीन विकेट पर 337 रन बना लिए हैं। फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 34 रन और सरफराज खान 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अब तक 58 रन की साझेदारी हो चुकी है। टीम इंडिया की बढ़त अभी तक 119 रन की हो चुकी है।्र
भारत को लगातार दो ओवर में दो बड़े झटके लगे हैं। पारी के 62वें ओवर में बेन स्टोक्स ने सीरीज की अपनी पहली गेंद पर रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड किया था। इसके बाद 63वें ओवर में जेम्स एंडरसन ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड किया। रोहित 103 रन बना सके। वहीं, शुभमन ने 150 गेंद में 110 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 12 चौके और पांच छक्के लगाए। फिलहाल सरफराज खान और डेब्यू करने वाले देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर हैं। भारत का स्कोर तीन विकेट पर 280 रन है। बढ़त अब तक 62 रन की हो चुकी है।























