
भारत और इंग्लैंड के बीच अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी
भारत ने इंग्लैंड पर बनाई बढ़त, रोहित व गिल शतक के करीब
चंडीगढ़, 8 मार्च (विश्ववार्ता) भारत और इंग्लैंड के बीच अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन का आज खेल जारी है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 135 रन से आगे खेलना शुरू किया। शुभमन ने शोएब बशीर की गेंद पर छक्का लगाकर भारत को बढ़त दिलाई। फिलहाल भारत का स्कोर एक विकेट पर 241 रन है। शुभमन 88 रन और रोहित 92 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 121 रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 218 रन बनाए थे।
रोहित और शुभमन टीम इंडिया को बडी बढ़त दिलवाना चाहेंगे। रोहित अर्धशतक लगाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, पहले दिन पिच ने स्पिनर्स की काफी मदद की थी। आज का दिन दिलचस्प रहने वाला है।
यशस्वी जायसवाल ने बनाया नया रिकॉर्ड, सचिन तेंदुलकर को छोड़ा इस मामले में पीछे
इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 218 रन बनाए थे। इस हिसाब से भारत अभी भी इंग्लैंड से 83 रन पीछे है। कप्तान रोहित शर्मा 52 रन और शुभमन गिल 26 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 31 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारतीय टीम को एकमात्र झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। वह 58 गेंद में 57 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शोएब बशीर ने विकेटकीपर बेन फोक्स के हाथों स्टंप कराया। यशस्वी के टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक रहा। वहीं, रोहित के टेस्ट करियर का 18वां अर्धशतक रहा।
यशस्वी जायसवाल की जबरदस्त फॉर्म जारी है। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन कई रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के लगाकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। नौ पारियों में मुंबई के इस खिलाड़ी ने 26 छक्के लगाए।इससे पहले यह रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम था जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 74 पारियों में 25 छक्के लगाए। तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 पारियों में 22 छक्के जड़े























