
भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरा टेस्ट का आज दूसरा दिन
भारत ऑस्ट्रेलिया पर करना चाहेगा विशाल बढत हासिल
चंडीगढ, 18 फरवरी (विश्ववार्ता): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट का आज दूसरे दिन हैैै। भारत जहां अपनी बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया पर विशाल बढत हासिल करना चाहेगा वही ऑस्ट्रेलिया की कोशिश रहेगी कि भारत को जल्द से जल्द आऊट करने की। बतां दे कि कल ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 263 रनों पर सिमट गई। जवाब में भारतीय टीम ने पहले दिन बिना नुकसान के 21 रन बना लिये थे। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर रोहित शर्मा 13 और केएल राहुल 4 रन के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे। कल ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ओपनर उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए, जबकि पीटर हैंड्सकॉम्ब 72 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 5वां अर्धशतक पूरा कर लिया है। वहीं, कप्तान पैट कमिंस ने 33 रन का योगदान दिया। भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। अश्विन-जडेजा को तीन-तीन सफलताएं मिलीं।





















