
भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी सिमटी
ऑस्टे्रलिया ने भारत पर पहली पारी के आधार पर बनाई इतने रनो की बढत
चंडीगढ़ 2 मार्च (विश्व वार्ता) आज इंदौर टेस्ट के दूसरे दिन का भारतीय गेंदबाजो ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 197 रनों पर रोक दिया और इस तरह पहली पारी के आधार पर ऑस्टे्रेलिया को 88 रनों की महत्वपूर्ण बढत हासिल हो गई है। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने चार विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव को दो-दो विकेट मिले।























