
भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा टेस्ट का तीसरे सेशन का खेल जारी
भारत के 109 रनों के जबाव मे ऑस्ट्रेलिया ने बनाई भारत पर इतने रनों की बढत
सर जडेजा के इंटरनेशनल क्रिकेट मे 500 विकेट
चंडीगढ़ 1 मार्च (विश्व वार्ता) भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के तीसरे सेशन का खेल जारी है। ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 153 रन बना लिए हैं। पीटर हैंड्सकॉम्ब और कैमरून ग्रीन नाबाद हैं। जडेजा ने चौथा विकेट लिया है। उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 विकेट हो गए हैं। वे 500+ विकेट लेने वाले 7वें भारतीय गेंदबाज बने।
ऑस्ट्रेलिया की भारत पर महत्वपूर्ण 47 रनो की बढत हो गई है। इससे पहलें भारत ने पहली बल्लेबाजी चुनते हुए पहली पारी मात्र 109 रनों पर सिमट गई है। जबाव मे जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में एक विकेट पर 24 रन बना लिए हैं। उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर हैं। ट्रेविस हेड 9 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवींद्र जडेजा ने आऊट कर दिया। इससे पहले भारत की ओर से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल ने 21 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से मैथ्यू कुहनेमन ने 5 विकेट चटकाए। जबकि नाथन लायन को 3 विकेट मिले।























