
भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट का आज दूसरा दिन
पढिये अब तक मैच की पूरी जानकारी
चंडीगढ, 9 फरवरी (विश्ववार्ता) भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच आज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का आज दूसरा दिन है। भारत एक विकेट पर 77 रन बना चुका है कप्तान रोहित शर्मा (56 रन) और रविचंद्रन अश्विन (0 रन) नाबाद लौटे हैं। बतां दे कि पहला दिन मेजबान भारत के नाम रहा। पहले गेंदबाजी मे भारत ने ऑस्ट्रेलिया की पूरी मात्र 177 रनों पर समेट दी। केएल राहुल 20 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल, भारतीय टीम 100 रन से पीछे चल रही है।
टॉस जीतकर बैटिंग करने वाली ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 63.5 ओवर में 177 रन के स्कोर पर सिमट गई। गेंदबाजी में भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच और रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट लिया।कंगारू टीम की ओर से मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 49 रन बनाए। स्टीव स्मिथ ने 37, एलेक्स कैरी ने 36 और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 31 रन की पारी खेली।





















