
भारत एशिया कप के सुपर-4 के दूसरे मुकाबले मे श्रीलंका से हारा
एशिया कप मे भारतीय टीम का फाइनल की होड़ से बाहर होना लगभग तय
चंडीगढ 7 सिंतबर ( विश्ववार्ता) श्रीलंका ने भारत को एशिया कप सुपर फोर के तीसरे मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ श्रीलंका ने एशिया कप फाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है, जबकि भारत के लिए फाइनल की राह मुश्किल हो गई है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा की अर्धशतकीय पारी की मदद से 8 विकेट खोकर 173 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंका ने 19.5 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बनाकर ये मैच अपने नाम किया। सलामी बल्लेबाजों ने श्रीलंका की टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। पथुम निसांका और कुसल मेंडिस के बीच पहले विकेट के लिए 97 रनों की दमदार साझेदारी हुई। दोनों ही बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 12वें ओवर में सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। पथुम निसांका 37 गेंद में 52 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पारी में उन्होंने 4 चौके और दो छक्के लगाए। कुसल मेंडिस ने 37 गेंद में 57 रन की पारी खेली। इस दौरान मेंडिस ने 4 चौके और तीन छक्के लगाए।





















