
सिर्फ 33.4 ओवर का खेल
भारत और इंग्लैंड के बीच ट्रेंट ब्रिज टेस्ट के दूसरे दिन बारिश के कारण सिर्फ 33.4 ओवर का खेल हो सका। भारत ने पहली पारी में 4 विकेट खोकर 125 रन बनाए हैं। लोकेश राहुल 57 और ऋषभ पंत 7 रन बनाकर नॉट आउट हैं। भारत अब भी पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड से 58 रन पीछे है। बारिश ने दूसरे दिन का खेल तीन बार रोका। लंच के बाद के खेल में बारिश ने पहली बार बाधा डाली।
तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की अगुआई में इंग्लैंड ने 15 रन के अंदर भारत के चार विकेट झटक लिए. खराब रोशनी और बारिश के कारण दिन में केवल 33.4 ओवर का खेल ही हो पाया जिसमें भारत ने अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 125 रन बनाए. वह अभी इंग्लैंड के 183 रन से 58 रन पीछे है. बारिश के कारण दूसरे सत्र और तीसरे सत्र में केवल नौ ओवर का खेल हो पाया.



















