
भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला अब से कुछ देर में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी, क्योंकि पहला टेस्ट मैच बारिश में धुल गया था और ड्रॉ के रूप में मैच का नतीजा निकला था। इतना ही नहीं, स्लो ओवर रेट की वजह से दोनों टीमों के खाते से आइसीसी ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंकतालिका से दो-दो अंक काट लिए हैं।




















