भारत-अफगानिस्तान में T20 मुकाबला कल मोहाली में
रोहित शर्मा की टीम बड़ी दावेदार, अफगानिस्तान उलटफेर करने की रखता है क्षमता
चंडीगढ, 10 जनवरी (विश्ववार्ता) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। पहला मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। अफगानिस्तान की टीम टी20 सीरीज के लिए भारत के दौरे पर आ गई है। सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम पर खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच यह पहली द्विपक्षीय टी20 सीरीज होगी। भारत को अभी तक अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मुकाबले में हार नहीं मिली है। रोहित शर्मा की टीम बड़ी दावेदार है लेकिन अफगानिस्तान उलटफेर करने की क्षमता रखता है।
मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया ने अभी तक चार टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने तीन में जीत हासिल की है। लेकिन भारत ने अपना पिछला मैच यहां साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। तब टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट से हार का मुंह देखना पड़ा था। ओवरऑल इस मैदान पर इस मैदान पर कुल 6 मैच खेले हैं।
इस खिलाड़ी ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
मोहाली के मैदान पर सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन विराट कोहली ने बनाए हैं। कोहली ने 3 मैचों में 156 रन जड़े हैं। दूसरे नंबर पर स्टीव स्मिथ हैं। उन्होंने 98 रन बनाए हैं। वहीं, T20I में इस मैदान पर सबसे ज्यादा अर्धशतक भी कोहली ने ही लगाए हैं। उन्होंने 2 अर्धशतक जड़े हैं। मोहाली के मैदान पर टी20 में सबसे ज्यादा विकेट जेम्स फॉकनर ने हासिल किए हैं। उन्होंने 2 मैचों में 6 विकेट अपने नाम किए हैं। 4 विकेट के साथ युवराज सिंह दूसरे नंबर पर हैं।
टी20 सीरीज के लिए भारत और अफगानिस्तान का स्क्वाड:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , आवेश खान, मुकेश कुमार।
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, अजमुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, फरीद अहमद, नवीन उल हक, नूर अहमद,मोहम्मद सलीम, कैस अहमद, गुलबदीन नईब और राशिद खान।
























