
भारतीय सीमा मे ईरानी विमान के घुसने व बम की सूचना से दिल्ली में मचा हडक़ंप
चंडीगढ़, 4 अक्तूबर (विश्ववार्ता) ईरान से चीन जा रहे एक विमान में बम की सूचना से हडक़ंप मच गया। यह विमान दिल्ली के एयरस्पेस की ओर बढ़ रहा था, तभी एयरलाइंस की ओर से इसमें बम होने का अलर्ट मिला। इसके बाद ईरान की महान एयर के इस प्लेन को रोकने के लिए भारतीय वायुसेना ने अपने लड़ाकू विमान उसके पीछे भेजे दिए. भारतीय वायुसेना ने बताया कि विमान को पहले जयपुर और फिर चंडीगढ़ में उतारने का विकल्प दिया गया था. हालांकि, पायलट ने कहा कि वह दोनों में से किसी भी हवाई अड्डे पर विमान नहीं उतारना चाहता है. इस दौरान भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने उसकी सुरक्षित ढंग से निगरानी की। यह विमान तेहरान से चीन के ग्वांगझू जा रहा था।























