
होली स्पेशल ट्रेन चलने से घर जाने के इच्छुक लोगों को काफी फायदा
भारतीय रेलवे चला रहा है होली स्पेशल ट्रेन
नई दिल्ली. होली स्पेशल ट्रेन चलने से त्योहार मनाने घर जाने के इच्छुक लोगों को काफी फायदा होगा. होली स्पेशल ट्रेन देश के लगभग हर भाग से रेलवे चला रहा है.
ये ट्रेनें चलेगी
08181/08182 टाटा-छपरा-टाटा होली स्पेशल : यह सुपरफास्ट ट्रेन 17 मार्च को टाटा से 12.15 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 02.05 बजे छपरा पहुंचेगी. वापसी में यह 20 मार्च को छपरा से 00.50 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 16.00 बजे टाटा पहुंचेगी. यह रेलगाड़ी पुरुलिया, जॉयचंडी पहाड़, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर स्टेशनों पर रुकेगी.





















