भारतीय मूल के ऋषि सुनक होंगे ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री
चंडीगढ़, 25 अक्तूबर (विश्ववार्ता): भारतीय मूल के ऋषि सुनक ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री होंगे। उनके नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। पेनी मॉरडॉन्ट के नाम वापस लेने के बाद उनका प्रधानमंत्री बनना तय हो गया था। ऋषि सुनक के समर्थन में 180 से ज्यादा सांसद हैं, जबकि पेनी मॉरडॉन्ट सांसदों के समर्थन में काफी पीछे रह गई थीं। इसके बाद उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। औपचारिक घोषणा के बाद ऋषि सुनक 28 अक्टूबर को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं और 29 अक्टूबर को कैबिनेट का गठन किया जा सकता है।