
भारतीय महिला हॉकी टीम का राष्ट्रमंडल खेलों में जोरदार प्रदर्शन
कनाडा को हराकर सेमीफाईनल का टिकट काटा
चंडीगढ़, 2 अगस्त (विश्ववार्ता) भारतीय महिला हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में जोरदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा को 3-2 से हरा कर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। भारतीय टीम पांचवीं बार राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंची है। उसने पिछली बार 2018 (गोल्ड कोस्ट) में भी अंतिम-4 में जगह बनाई थी, लेकिन तब कांस्य पदक से चूक गई थी।






















