
स्पेन को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल की उम्मीद बढ़ी
टोक्यो. भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक में मेडल की उम्मीद बरकरार रखी है. टीम ने अपने तीसरे मुकाबले में स्पेन को 3-0 से हराया. रूपिंदर पाल सिंह ने दो गोल किए. टीम को पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया से 1-7 से बड़ी हार मिली थी. लेकिन टीम ने हार से उबरते हुए शानदार जीत दर्ज की. टीम ने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था. टीम चौथे मुकाबले में 29 जुलाई को गोल्ड मेडलिस्ट अर्जेंटीना की टीम से भिड़ेगी.




















