भारतीय नोटों पर महात्मा गांधी के साथ गणेश और लक्ष्मी की तस्वीर हो -मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
चंडीगढ, 27 अक्तूबर (विश्ववार्ता): : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से भारतीय मुद्रा नोटों पर हिंदू देवी-देवताओं लक्ष्मी और गणेश की तस्वीरों को शामिल करने की अपील की। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि महात्मा गांधी के साथ हिंदू देवताओं की तस्वीरें जोड़ने से भारत में समृद्धि आएगी।पत्रकार वार्ता के दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार से मांग की है कि भारतीय करेंसी पर राष्ट्रपति महात्मा गांधी की फोटो के दूसरी तरफ लक्ष्मी-गणेश जी की तस्वीर भी छापी जाए।
























