
भारतीय तटरक्षक दल की अरब सागर में बड़ी कार्रवाई
300 करोड़ की ड्रग्स के साथ पाकिस्तानियों को दबोचा
चंडीगढ, 27 दिसंबर (विश्ववर्ता) भारतीय तटरक्षक दल को बडी सफलता हाथ लगी है। गुजरात में पहली बार 300 करोड़ रुपए की ड्रग्स के साथ पाकिस्तान के 10 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं.भारतीय तटरक्षक दल ने गुजरात एटीएस के खुफिया इनपुट के आधार पर अरब सागर में बड़ी कार्रवाई की है। भारतीय तट रक्षक ने बताया कि एटीएस गुजरात द्वारा दी गई खुफिया जानकारी के आधार पर अरब सागर में भारतीय सामुद्रिक क्षेत्र में एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा गया है। इस नाव में 10 चालक दल के सदस्यों के साथ ही बड़ी मात्रा में हथियार- गोला-बारूद और 40 किलोग्राम ड्रग्स बरामद किया गया है।





















