
चंद सेकंड में उड़ गए गाड़ी के परखच्चे
चंडीगढ, 30 दिसंबर (विश्ववर्ता) भारतीय के खिलाड़ी ऋषभ पंत का आज सुबह रुडक़ी बॉर्डर के पास एक्सीडेंट हो गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वह कार से अपने घर उत्तराखंड जा रहा था। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हमदपुर झाल मोड़ पर उनकी मर्सिडीज अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई और पलट गई.उत्तराखंड के डीजी अशोक कुमार के मुताबिक, गाड़ी चलाते समय पंत को नींद आ गई थी. जिससे वह कार से नियंत्रण खो बैठा। हादसे के वक्त पंत कार में अकेले थे। हादसे के बाद पंत खिड़की का शीशा तोड़कर जलती हुई कार से बाहर निकले। पंत के सिर, पीठ और पैरों में चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत खतरे से बाहर है.एक्सीडेंट के बाद प्राथमिक उपचार के लिए पंत को रुड़की के सक्षम अस्पताल ले जाया गया.























