
इस वक्त की बडी खबर
भारतीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव को लेकर जारी की हिदायतें
आयोग ने इन बातों को लेकर जारी किये सख्य निर्देश
चंडीगढ, 5 फरवरी (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर सामने आ रही है कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आज चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार में बच्चों और नाबालिग को शामिल न करने की न करने की हिदायत दी है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने निर्वाचन आयोग के प्रमुख हितधारकों के रूप में राजनीतिक दलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर लगातार जोर दिया है। उन्होंने खासकर, आगामी संसदीय चुनावों के मद्देनजर लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने में उनसे सक्रिय भागीदार बनने का आग्रह किया है।आयोग ने सख्य निर्देश जारी किए हैं और कहा है कि आम चुनाव में प्रचार के पर्चे बांटते हुए, पोस्टर चिपकाते हुए, हुए, नारे लगाते हुए या पार्टी के झंडे बैनर लेकर चलते हुए बच्चे या नाबालिग नहीं दिखने चाहिए।
आयोग ने एक बयान में कहा, कि ‘किसी भी तरीके से राजनीतिक प्रचार अभियान चलाने के लिए बच्चों के इस्तेमाल पर भी यह प्रतिबंध लागू है, जिसमें कविता, गीत, बोले गए शब्द, राजनीतिक दल या उम्मीदवार के प्रतीक चिह्न् का प्रदर्शन शामिल है।’’ आयोग ने कहा कि लेकिन यदि कोई नेता जो किसी भी राजनीतिक दल की चुनाव प्रचार गतिविधि में शामिल नहीं है और कोई बच्चा अपने माता-पिता या अभिभावक के साथ उसके समीप केवल मौजूद होता है तो इस परिस्थिति में यह दिशानिर्देशों का उल्लंघन नहीं माना जाएगा।























