
मेलबर्न,26 दिसंबर (गुरपुनीत सिंह सिद्धू ) आर अश्विन, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज की कसी हुई गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए और टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के पहले दिन पहली पारी में महज 195 रन ही बना सकी. मार्नस लाबुशेन के अलावा कोई और बल्लेबाज भारतीय अटैक का सामना नहीं कर पाया. लाबुशेन ने सबसे ज्यादा 48 रन बनाए. उनके अलावा ट्रेविस हेड ने 38 रन की पारी खेली.टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की और 72.3 ओवर में ही ऑस्ट्रेलिया को 195 रन पर रोक दिया. जसप्रीत बुमराह ने 3.50 की इकोनॉमी से 56 रन देकर चार विकेट लिए. जबकि अश्विन ने 1.46 की इकोनॉमी से 35 रन देकर 3 विकेट लिए. डेब्यू मैच रहे मोहम्मद सिराज ने 2.67 की इकोनॉमी से 40 रन देकर 2 विकेट लिए.






















